वेलिंगटन Test में Nicholls का शतक, New Zealand ने दूसरे दिन लंच तक बनाए 317 रन

हेनरी निकोल्स ने पहले दिन की अपनी लय को बरकरार रखते हुए शानदार बल्लेबाजी जारी रखी, वहीं आकाश दीप ने शतकवीर ग्लेन फिलिप्स को आउट किया जिससे न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 317 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। निकोल्स (302 गेंदों पर 146 नाबाद रन) ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने बाहर जाती गेंदों को छोड़ा और कभी-कभार चौके लगाए।

वहीं फिलिप्स (216 गेंदों पर 118 रन) ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कवर ड्राइव पर तीन रन लेकर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में कुल 14 चौके लगाए। भारत के लिए वापसी करने का सबसे अच्छा मौका दूसरी नई गेंद से शुरुआती विकेट लेना था, लेकिन कप्तान शुभमन गिल का प्रसिद्ध को पहला ओवर देने का तर्कहीन फैसला अपेक्षित परिणाम देने में विफल रहा।

प्रसिद्ध प्रभाव नहीं छोड़ पाए। आकाशदीप ने आखिर में निकोल्स और फिलिप्स की बीच 216 रन की साझेदारी को तोड़ा। उनकी गेंद अंदर की तरफ स्विंग हुई और फिलिप्स के ऑफ स्टंप के ऊपर ही हिस्से से लगकर गिल्लियों को गिरा गई।

Related posts

Leave a Comment