लोक कल्याण, धर्म व संस्कृति और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सिख संप्रदाय के पांचवे धर्मगुरु गुरू पूज्य श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर इफको पॉल पोथन नगर द्वार पर प्रसाद और सबील (शरबत) वितरण किया। राहगीरों ने गर्मी की तपिश में शरबत और प्रसाद ग्रहण कर इफको आंवला प्रबंधन का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
सेवा भाव से लोगों को प्रसाद और सबील (शरबत) वितरण कर आंवला इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सत्यजित प्रधान जी गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने के लिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री आर के शर्मा जी ने मीठा शरबत वितरण के बाद लोगों से कहा कि धर्म रक्षक और मानवता के सच्चे प्रेमी थे पूज्य श्री अर्जुन देव जी,जिनका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरें अक्षरों में दर्ज है। श्री गुरु अर्जुन देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत किया और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
सेवा भाव से जुडे़ इफको परिवार से
इफको इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह,महामंत्री श्री गजेन्द्र सिंह, श्री बिजेंदर सिंह परदेशी, गुरुनाम सिंह,लखविंदर सिंह ने प्रसाद वितरण से पूर्व पाठ किया। जिसमें इफको परिवार की महिलाएं, बेटियां और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इफको आंवला इम्प्लाइज यूनियन द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण और पाठ में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इफको आंवला इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री आर के शर्मा, वरिष्ठ श्री महाप्रबंधक मुकेश खेतान,महाप्रबंधक श्री अमित गुप्ता, महाप्रबंधक श्री हीरा लाल श्री के एन मिश्रा,सहित इफको इॅम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष श्री सुखदेव जी महामंत्री श्री गजेन्द्र सिंह, अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शिशिर यादव, महामंत्री श्री अनिल कुमार दुबे व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। शरबत व प्रसाद वितरण में व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा जवानों का सहयोग सराहनीय रहा।
पूज्य श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर इफको आंवला ने किया प्रसाद और सबील (शरबत) वितरण