गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर सुरक्षा एवं हरियाली को बढ़ावा

गोरखपुर, दिनांक 08 जुलाई 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के गेट सं. 01 एवं 02 के मध्य नई फैंसिंग का कार्य किया गया है।
स्टेशन निदेशक, गोरखपुर श्री रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उक्त क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। जोकि स्टेशन को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इसके साथ ही नई फैंसिंग से स्टेशन परिसर में अनाधिकृत प्रवेश पर नियंत्रण होगा तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ मण्डल यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशनों के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related posts

Leave a Comment