मुरारी लाल मकवाना का स्थानान्तरण पश्चिम रेलवे में प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर के पद पर होने पर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया

गोरखपुर, 03 सितम्बर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 03 सितम्बर, 2026
को महाप्रबन्धक सभा कक्ष ‘चैतन्य‘, गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सिगनल एवं
दूरसंचार इंजीनियर श्री मुरारी लाल मकवाना का स्थानान्तरण पश्चिम रेलवे में प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार
इंजीनियर के पद पर होने पर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया एवं नये पद के लिये शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल एवं प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिये
सिगनल एवं दूरसंचार विभाग की भूमिका अहम होती है, जिसमें प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर की
भूमिका काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि श्री मुरारी लाल मकवाना ने प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार
इंजीनियर के पद के दायित्वों का निर्वहन काफी अच्छे से किया। श्री बोरवणकर ने कहा कि श्री मुरारी लाल मकवाना
में फोकस एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का अद्भुत गुण है। महाप्रबन्धक ने श्री मकवाना को नये पद की शुभकामनायें दी।
इसके पूर्व, अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि श्री मुरारी लाल मकवाना सौम्य एवं कर्मठ
व्यक्तित्व के स्वामी हैं। शांत रहते हुये सौम्यता के साथ कार्यों को पूरा कराना, इनकी अनोखी कला है। उन्होंने
मकवाना को नये पद की शुभकामनायें दी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री मुरारी लाल मकवाना ने अपने कार्यकाल का अनुभव
साझा करते हुये कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में सभी विभागों का पूरा समन्वय एवं सहयोग मिला, जिससे सभी
परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सका। उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र में अच्छे कार्य के लिये
महाप्रबन्धक महोदय का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा। इसके लिये श्री मकवाना ने उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख विभागाध्यक्षों ने निवर्तमान प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री मुरारी लाल
मकवाना के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित कुमार
ने किया।

Related posts

Leave a Comment