बंदरिया बाग पुल के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया

कानपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल बाजार पुलिस ने शुक्रवार को बंदरिया बाग पुल के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग से 16 पैकेटों में कुल 16.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौतम राय (26) निवासी ग्राम सिकन्दरा, थाना बाढ़, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई है। मामले में थाना रेल बाजार में मु0अ0सं0 146/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment