ढंखिया में देर रात चोरी, दीवार तोड़कर डेढ़ कुंतल मेंथा तेल ले उड़े चोर

सीतापुर। पहला विकासखंड के ग्राम पंचायत बिलौली बाजार अंतर्गत ढंखिया गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने पवन कुमार और रामेश्वर प्रसाद के घरों की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग डेढ़ कुंतल मेंथा का तेल चोरी कर ले गए। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी पर रोक लगाने की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment