राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन ने महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया चुनाव

डाक्टर शालू के द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण पर किया जा रहा था कार्य ,पूरी श्रद्धा व निष्ठा से करेंगी नई जिम्मेदारी का निर्वहन डा०शालू
________

रायबरेली। समाज में जनहित के कार्यों के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के द्वारा संगठन विस्तार को लेकर लगातार नई-नई नियुक्तियां की जा रही है बीते दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने संस्था के शीर्ष नेतृत्व की सहमति के उपरान्त डॉक्टर शालू कश्यप को राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर शालू कश्यप पूर्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के दिल्ली की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रही हैं। अभी तक आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के कल्याण से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय व उनके अधिकार दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जाती रही हैं। जिसको देखते हुए संस्था ने डॉक्टर शालू कश्यप को संगठन में एक नई जिम्मेदारी प्रदान की है। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. शालू कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि आपको संस्था में इस आशा के साथ नियुक्त किया जाता हैं कि आप राष्ट्र व जनहित का कार्य, वैधानिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ करेंगी। एवं मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास हैं कि आप दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते हुए लोगों को न्याय व उनके अधिकार दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी। जिस पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. शालू कश्यप ने कहा कि वह दी गई नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी श्रद्धा व निष्ठा से करेंगी। इस अवसर पर निधि गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, विष्णुकांत त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश, संरक्षक डॉ तहसीलदार सिंह आई पी एस, रतन श्रीवास्तव आई पी एस, सुधा ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय सिंह राष्ट्रीय महासचिव समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

Leave a Comment