सेंध लगाकर घर में चोरी, लाखों के जेवरात सहित नगदी पार

लालगंज/रायबरेली

कोतवाली क्षेत्र के पूरे बचन मजरे अंबारा पश्चिम गांव में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सेंध लगाकर लगभग एक लाख रुपये के जेवरात सहित नगदी पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर घर में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे सामान को खंगालते हुए लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता जमुना देवी पत्नी स्वर्गीय श्री राम जो कि घर के सामने बने छप्पर के नीचे सो रही थी तभी यह घटना को चोरों ने अंजाम दे दिया सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरी की घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी चोर कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और रात में लाइट न रहने से चोरों को घटना को अंजाम देने में और भी आसानी हो जाती हैं तो एक बार फिर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment